'मुसलमानों को यहां रहने दिया गया, यह सबसे बड़ी गलती', ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, साजिश के तहत मुसलमानों को भारत में रोका गया. जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था, फिर मुसलमानों को यहां • क्यों रहने दिया गया. यह सबसे बड़ी गलती थी.
               गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री 

Giriraj Singh on Tauqeer Raza: केंद्रीय मंत्री 

मंत्री गिरिराज सिंह ने बरेली दंगे के मास्टरमाइंड और इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले बयान पर पलटवार किया है. गिरिराज सिंह ने तौकीर रजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको सबक सिखाना जरूरी है, क्योंकि भारत का विभाजन हुआ तब अगर उन्हें (मुसलमानों) यहां ना रहने दिया गया होता तो आज यह नौबत ही नहीं आती. उन्होंने कहा, साजिश के तहत इनको यहां रोका गया जिससे आज ऐसी स्थिति पैदा कर सकें. गिरिराज सिंह ने कहा, यह गलती हुई है कि जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ और फिर भी मुसलमानों को यहां रहने दिया गया.

गिरिराज सिंह ने तौकीर रजा को चेतावनी दी कि वे हिंदुओं का इम्तिहान न लें, बहुत जल्दी यह विस्फोट होगा. गिरिराज सिंह ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुस्लिम महिलाओं को भत्ता देने के फैसले का जिक्र करते हुए पूछा कि इस पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं. ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाने की तैयारी कर रही हैं. ममता बनर्जी को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है. अब देश में अगर कोई नया राज्य बनेगा तो वह मुस्लिम प्रदेश बनाया जाएगा.
21 जुलाई को 5 जोड़ों को इस्लाम कबूल कराएंगे तौकीर रजा

दरअसल, तौकीर रजा ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे 21 जुलाई को पांच जोड़ों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाने वाले हैं. तौकीर रजा ने ऐलान किया है कि उनके पास बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोग इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए आ रहे हैं. इसलिए अब एक साथ 5 हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह पढ़वाया जाएगा. मौलाना ने कहा है कि इस काम को करने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी गई है. मौलाना तौकीर रजा के इस ऐलान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

श्वेता त्रिपाठी क्यों कही जा रहीं 'मिर्जापुर 3' के फ्लॉप होने का कारण? लोग बोले- इतिहास की पहली ऐसी गैंगस्टर

Bihar Flood : बिहार में मॉनसून की बारिश से सीतामढ़ी में हाहाकार! बांके नदी के कटाव से सहमे लोग, बाढ़ का खतरा